सावन का त्यौहार...

सावन,झूले,कजलियाँ,बूंदें,गीत,फुहार,
पीहर,लौटी बेटियां,सावन का त्यौहार |

गाती गीत सुहागने,यह सावन कि तीज,
पछवां भरने लग गयी.बूंदों के ताबीज |

झूलों ने पींगे भरी,हंसीनि कि ड़ाल,
गोरी का जुडा खुला,सावन हुआ निहाल |

हंसी,ठहाके,बतकही,मधुर,हास,परिहार,
गोरी कि भोली हंसी,महके सावन मॉस |

मेघों कि बारादरी,बूदों कि बौछार,
गोरी छत पर भीगती,सावन भीगे द्वार |

मेहँदी रची हथेलियाँ,रचे महावर पाँव,
मेले रंगों के जुड़े,यह सावन के गाँव |

द्वार हंसा,आंगन हंसा,सावन हंसा उदार,
बेटी कि गूंज हंसी,हँसता घर-चौबार 

No comments: