Showing posts with label उर्दू. Show all posts
Showing posts with label उर्दू. Show all posts

काश कहा होता तुमने...


काश कहा होता तुमने, ख़ुशी चाहिए
हम दुनिया भर की दे देते.

कहा होता, ख्वाइश पूरी करने को
हम एक भी अरमान बाकी न रखते.

कहा होता, तारे तोड़ लाने को,
सारा आकाश ले आते.

कहा होता, फूल लाने को,
गुलशन ले आतें.

कहा होता, प्यार करने को,
आखिरी सांस तक करते.

कहा होता जान दे देने को,
हँसते हँसते दे देते.

पर तुम तो वो मांग बैठे
जो मेरे बस में नहीं,
तुमसे जुदा होकर जी पाना...

मत पूछ उसके प्यार करने का अंदाज़ ..

उसने दिन रात मुझको सताया इतना
कि नफरत भी हो गई और मोहब्बत भी हो गई.

उसने इस नजाकत से मेरे होठों को चूमा,
कि रोज़ा भी न टुटा और अफ्तारी भी हो गई.

उसने इस अहतराम से, मुझसे मोहब्बत की,
कि गुनाह भी न हुआ और इबाबत भी हो गई.

मत पूछ उसके प्यार करने का अंदाज़ कैसा था...

उसने इस शिद्दत से मुझे, सीने से लगाया,
कि मौत भी न हुई और जन्नत भी मिल गई.