Showing posts with label हा हा हा. Show all posts
Showing posts with label हा हा हा. Show all posts

बीएफ जीएफ टीएफ सीएफ...

श्रीमान जी की बेटी का बीएफ
यानि बॉय फ्रेंड
और बेटे की जीएफ
यानि गर्ल फ्रेंड आई
दोनों ने अपनी-अपनी कार
पड़ोसी के घर के आगे लगाई|
पड़ोसी ने घर के आगे लिखा था

जो जीएफ-बीएफ को नही दिखा था
यहाँ पर जो गाडी लगाएगा
उसमे डेंट मारा जायेगा|
पार्किंग को लेकर टीएफ
यानि टेंशन फुल था,
फिलहाल मामला पीसफुल था|
ठंडा था|
बच्चों को लेकर श्रीमान जी का सीएफ
यानि क्लीयर फंडा था
जल्द ही डीएफ
यानि डबल फेरे करायेंगे,
जिम्मेदारियों से निजात पाएंगे|

उधर पड़ोसी ने कर डाली वारदात
बीएफ और जीएफ की गाड़ियों पर
मारी बायीं और दायीं लात|
ईएफ यानि इफेक्टिव फाइटिंग की
हो गयी तनातनी|,
वीएफ यानी वेरी फनी
श्रीमान जी ने भी पड़ोसी के बच्चों से
अपनी दोनों टाँगे तुडवा ली,
और इस तरह अपने अभिमान की
मूंछे मुडवा लीं|
अब अस्पताल में
अपने पीएफ का हिसाब लगाते हुए
मन में शादियों के शामियाने तानते हैं
पीएफ क्या होता है
बाई डी वे सभी जानते हैं|