Showing posts with label कविताएं. Show all posts
Showing posts with label कविताएं. Show all posts

सुख का दुःख


सपनो की डोली ...


सूना मन था ,पर खुश कितना खुद में.

अचानक आया लेकर कोई सपनों की बारात,

लगे सजाने डोली हम रातोंरात.

रिश्तों की डोर होने लगी थी मजबूत,

होने लगा दिल को खुशियों का अहसास,

लगाए बॅठ गए हम भी उनकी आस.

पलक झपकते आई ये कॅसी कयामत,

लॉट गयी बिन दुल्हन सपनों की बारात.

आंखे खुलते बन गया सब अफसाना,

टुट गया था वो शीशे का आशियाना.

झुठी थीं वो हर बातें,

झुठे थे वो सारे रिश्ते,

चले थे जिन्हें हम प्यार से सिंचने.

हकीकत हो मेरा सपनों से सुंदर,

भुले से भी न देखुं सपनों में वो मंजर.

आदि की माँ...

सबसे अच्छी मेरी माँ,
सबसे प्यारी मेरी माँ|
माँ एक गहना है ऐसा,
कोई नहीं जहाँ में वैसा|
खुद भूखी रहकर बच्चे को,
दूध पिलाती है माँ|
बच्चा जब रोता है तो उसे,
हंसाने के लिए,
खुद के गम भूल जाती है माँ|
ऐसी न्यारी मेरी माँ||


Aaj Ashkon Ka Taar Toot Gaya,


Aaj Ashkon Ka Taar Toot Gaya,
Rishta-E-Intezaar Toot Gaya,

Yun To Thukra Ke Chal Diye Gye ,
Ek Khilona Tha Pyaar Toot Gaya,

Roye Reh Reh Kar Hichkiyaan Lekar,
Saaz-E-GaM Baar Baar Toot Gaya,

Aap Ki Berukhi Ka Shikwa Kya,
Dil Tha Na-Paidaar Toot Gaya,

Dekh Li Dil Ne Besabati-E-Gul,
Phir TilisM-E-Bahar Toot Gaya,

Kya Chaar Dinki Ranjish Se,
Itni Muddat Ka Pyaar Toot Gaya...

किश्ती हूँ...


जिंदगी से स्वपन मेरा हारा तो नहीं
किश्ती हूँ किनारे को पुकारा तो नहीं|
धीरज को मन में बसाये रखा है,
आशाओं का दीपक जलाये रखा है|
आंसू कोई आँख को मेरी गंवारा तो नहीं|
किश्ती हूँ स्वपन...........................

कहने को लगा,सारा जग अपना
हुआ नही पूरा,कभी कोई सपना|
पार मुझे किसी ने,उतारा तो नहीं,
किश्ती हूँ स्वपन.....................

आशाओं ने चाहत से वादा किया था,
साथ-साथ रहने का इरादा किया था|
साथ मेरे,तिनके का सहारा तो नहीं.
किश्ती हूँ स्वपन........................

दिल पे किसी चाह का एहसान है,
खुश हूँ मुझे कोई नहीं अरमान है|
इसमें किसी भाग्य का इशारा तो नहीं,
किश्ती हु स्वपन......................

पड़े-पड़े...


नदी पड़े-पड़े काई हो जाती है
मिटटी पड़े-पड़े धुल

लोहा पड़े-पड़े जंग हो जाता है
लकड़ी पड़े-पड़े दीमक

हवा पड़े-पड़े उबासी हो जाती है
आग पड़े-पड़े राख

सपने पड़े-पड़े शिकस्त हो जाते हैं
इच्छाएं पड़े-पड़े ऊब

पड़े-पड़े हर चीज़
केवल कबाड़ होती है

भूख के एहसास को शेरो-सुख़न तक ले चलो

भूख के एहसास को शेरो-सुख़न तक ले चलो
या अदब को मुफ़लिसों की अंजुमन तक ले चलो

जो ग़ज़ल माशूक के जल्‍वों से वाक़िफ़ हो गयी

उसको अब बेवा के माथे की शिकन तक ले चलो

मुझको नज़्मो-ज़ब्‍त की तालीम देना बाद में

पहले अपनी रहबरी को आचरन तक ले चलो

गंगाजल अब बुर्जुआ तहज़ीब की पहचान है

तिश्नगी को वोदका के आचरन तक ले चलो

ख़ुद को ज़ख्मी कर रहे हैं ग़ैर के धोखे में लोग

इस शहर को रोशनी के बाँकपन तक ले चलो.

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में..

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में
मुसल्‍सल फ़न का दम घुटता है इन अदबी इदारों में

न इनमें वो कशिश होगी, न बू होगी, न रानाई

खिलेंगे फूल बेशक लॉन की लम्‍बी क़तारों में

अदीबों! ठोस धरती की सतह पर लौट भी आओ

मुलम्‍मे के सिवा क्‍या है फ़लक़ के चाँद-तारों में

र‍हे मुफ़लिस गुज़रते बे-यक़ीनी के तज़रबे से

बदल देंगे ये इन महलों की रंगीनी मज़ारों में

कहीं पर भुखमरी की धूप तीखी हो गई शायद

जो है संगीन के साये की चर्चा इश्‍तहारों में.

क्या फिर उदित होगा सूरज?


आज भी आकाश घना हो रहा है
कहीं सलीब पर
आज भी हमें प्यार करने वाला
छटपटा रहा होगा|
आज भी किसी रहिस के भोज में
कोई गरीब के मेमने को छीनकर
मार रहा होगा,आज भी कहीं
सपनो के खून से कोई
आँगन को लीप रहा होगा
आज भी आकाश घना हो रहा है
कहीं एक बेचारी बहन का मांस
कुत्ते चबा रहे होंगे
आज भी पडोसी द्वारा खुद की जमीन में|
तैयार किये गये अंगूर के बाग़ को
कोई तबाह कर रहा होगा
आज भी हज़ारों
नन्हें गालों पर खिलनेवाले
केसर के फूलों को कोई
हड़प रहा होगा
आज भी थोड़े मृत सपनो के लिए
किसी के सीने में चिता जल रही होगी
आज भी ख़ुशी से
उड़ रहे नन्हे कपोत को
बाण से गिराया गया होगा
आज भी अधनंगे
बूढ़े पिता को नमस्कार कर
कोई गोली चला रहा होगा
आज भी आकाश घना होने पर
मेरा मन अंधकार से भर जाताहै
क्या आज सूरज अस्त होने के बाद
फिर उदित नही होगा?

बच्चों से बातें करना


बच्चों से बातें करना

वेद पुराण उपनिषद का पढ़ना.

दिल की कहना दिल की सुनना

उन्मुक्त निडर नदिया सा बहना.

दुनिया को पैरों में रखना

पैरों को सर पर रख लेना,

सर को फिर ज़मीन पर रख कर

एक कलाबाज़ी खा जाना.

गोल गोल दुनिया के चक्कर

उनसे सदा सहज ही बचकर

अपनी दुनिया अलग बसाना

बच्चों ने बचपन से जाना.

ज़रा ग़ौर से देखें हम जो

बच्चों की नन्हीं दुनिया को

सहज भाव से भरी हुई है.

प्रेम सहज है, क्रोध सहज है

जीवन का हर छन्द सहज है

प्रीत का एक धागा ऐसा है

रोते रोते वो हँस पड़ता.


बच्चों के भावों में खोजें

एक अलौकिक ज्ञान मिलेगा

कर्ता-कर्म का द्वंद्व न होगा

पल पल का विस्तार मिलेगा.

हम सब भी तो बच्चे ही थे

इसी भाव में रचे बसे थे

फिर हमको क्या हो जाता है

वो बच्चा क्यों खो जाता है.

तत्व प्रश्न जीवन का यह है

इसका उत्तर कठिन है मिलना

बच्चों से बातें करना

वेद पुराण उपनिषद का पढ़ना.

ज़िन्दगी हर कदम इक नई जंग है ...

भरी है ज़िन्दगी खुशियों से,
भरी है ज़िन्दगी ग़मों से,
भरोसा नहीं की आयेंगे सुख, पर यकीन है की आएगा एक दिन के बाद एक दुःख |
किसी को मालूम नहीं की आने वाले दुःख का क्या रंग है,
इसलिए तो कहते हैं ज़िन्दगी हर कदम एक नई जंग है |
इंसान दुखों को पाकर बहुत रोता है,
होना वही है जो किस्मत में लिखा होता है |
खुशियों से हमें और गमों को हम से प्रीत है,
गम को खुद पे हावी न होने दे फिर उसी की जीत है,
ग़मों की बरसात को देखकर इंसान होता दंग है |
इसलिए तो कहतें हैं ज़िन्दगी हर कदम इक नई जंग है|
गम को आना है दिल जानता है,
गम में भी ख़ुशी को ढूँढना इंसान की
सबसे बड़ी महानता है |
सुख दुःख पल में आयें पल में जाये
कपिल यह कहे सब से की गम में भी ख़ुशी के गीत गाये|
हर इक इंसान ग़मों से कितना तंग है,
इसलिए तो कहतें हैं,
ज़िन्दगी हर कदम इक नई जंग है|

काश कहा होता तुमने...


काश कहा होता तुमने, ख़ुशी चाहिए
हम दुनिया भर की दे देते.

कहा होता, ख्वाइश पूरी करने को
हम एक भी अरमान बाकी न रखते.

कहा होता, तारे तोड़ लाने को,
सारा आकाश ले आते.

कहा होता, फूल लाने को,
गुलशन ले आतें.

कहा होता, प्यार करने को,
आखिरी सांस तक करते.

कहा होता जान दे देने को,
हँसते हँसते दे देते.

पर तुम तो वो मांग बैठे
जो मेरे बस में नहीं,
तुमसे जुदा होकर जी पाना...

सफलता क्या हे ?

"अगर आप सचमच सफल होना चाहते हैं ,तो सदा उन कामों को करने कि आदत डालिए जिन्हें असफल लोग नहीं करना चाहते "

सदा मुस्कुराना और सबको प्यार करना
गुनीं जनों का सम्मान पाना
बचों के दिल में रहना
सचे आलोचकों से स्वीकृति पाना
झूठे दोस्तों की दगाबाजी को सहना
खूबसूरती को सराहना
दूसरों में खुशियाँ तलाशना
किसी उम्मीद के बिना
दूसरों के लिए खुद को अर्पित करना
उत्साह के साथ हँसना और खेलना
और मस्ती भरे तराने गाना
इस बात का अहसास कि
आपकी जिंदगी ने किसी एक व्यक्ति का
जीवन आसान बनाया
यही सच्ची सफलता हे |

नन्ही आँखों के घेरे में आदर्श माँ -बाप

रात और दिन दो नन्ही आँखे देखे तुझको |
तेरे हर एक शब्द पर उसके कान लगे हैं
उसके छोटे हाथ चाहे तुझ सा करना
ख्वाबों में भी देखें वो तुझ सा ही बनना
सबसे बुद्धिमान तुम उसके आदर्श बने हो
रत्ती भर संदेह नहीं है उसको तुझ पर
भक्तिभाव से करता वो विश्वास है तुझी पर
तेरी कथनी-करनी ही स्वर है उस पर
तुझ-सा गर वो कहे -करेगा
तभी तो बन पायेगा तुझ सा
आश्चर्यचकित वो नन्हा -मुन्ना
करे अटूट विश्वास हे तुझ पर...

बताया तब जाना मैंने

अब कैसे कहूं कि तुम मेरी नज़रों से गिर गए हो,
न तुम भाषा समझते हो,न भाव,और न व्यवहार;

अब कैसे कहूं कि तुम्हारी ज़िन्दगी मेरे से अलग है,
न तुम नज़रों से गिरना सीख सके और न बेरुखी;

अब कैसे कहूं कि मेरे सपने बदल गए हैं तुम्हारे से,
मेरी निगाहों में न जाने क्या देखते हो हरपल....;

अब कैसे कहूं कि मुझे कभी प्यार न था तुमसे,
दिल्लगी को दिल से लगा के बैठे हो नादान से;

अब कैसे कहूं कि तुम्हारे रोने को न सुन सका,
मैं शोर में रहा होउंगा दोस्तों के साथ कल रात;

अब कैसे कहूं कि आसमान अब बदल गया,
मुझे रंग कुछ और अच्छे लगने लगे हैं..;